Samastipur

समस्तीपुर शहर के मुक्ता ए-2 सिनेमा में मैथिली फिल्म “विद्यापति” का प्रदर्शन आरंभ, फिल्म से जुड़े मुख्य कलाकार हुए शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित वीनस वन मॉल के मुक्ता ए-2 सिनेमा में जानकी फिल्म्स प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित महाकवि विद्यापति पर आधारित मैथिली फिल्म “विद्यापति” का प्रदर्शन आरंभ किया गया। मैथिली फिल्म विद्यापति के प्रचार-प्रसार एवं फिल्म देखने के प्रति आम जनों को जागरूक करने के लिए वीनस वन मॉल में एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया जिसमे फिल्म से जुड़े मुख्य कलाकार तुषार झा (विद्यापति की भूमिका में) शिवानी शांडिल्य, शुभ नारायण झा, निर्माता सुनील कुमार झा निर्देशक श्याम भास्कर, कार्यकारी निर्माता अनिल कुमार झा एवं शशि भूषण झा शामिल हुए।

प्रेस मीट में निर्देशक श्याम भास्कर ने बताया की विद्यापति सिनेमा महाकवि विद्यापति के विशिष्ट होने के सम्पूर्ण यात्रा का वर्णन करता है कि कैसे एक श्रिंगार कवि भक्ति कवि हुए। किस तरह से उन्होंने मिथिला के तत्कालीन राजनैतिक उथल पुथल का सामना किया। आप सभी को इस सिनेमा में यह देखने को मिलेगा आखिर उगना के रूप में स्वयं महादेव ने विद्यापति की किस तरह सेवा की थी। अभिनेता तुषार झा एवं अभिनेत्री शिवानी ने भी फिल्म से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया एवं फिल्म को ऐतिहासिक बताया और लोगो से फिल्म देखने की अपील की।

वहीं वीनस वन के संस्थापक मनीष अग्रवाल एवं रजनीश अग्रवाल ने बताया की मिथिला की संस्कृति को बढ़ावा देने और आज के युवा पीढ़ी भी अपने अतीत को जाने इसी उदेश्य से विद्यापति फिल्म का शनिवार से लोगों के लिए प्रदर्शित किया जायेगा। मनीष अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि ऐसे फिल्मों के निर्माण से मैथिली फिल्म इंडस्ट्री को विकसित करने मे मदद मिलेगा। इधर विपणन टीम के वैभव जोशी, अनुज दादू और अमित कुमार ने बताया कि यह फिल्म वीनस वन मॉल के मुक्ता सिनेेमा में रोजाना एक शो 4 बजे से चलाया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago