Samastipur

समस्तीपुर: श्राद कार्यक्रम में नर्तकी से छेड़छाड़ व फायरिंग मामले में सात लोगों पर FIR दर्ज, एक गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी उत्तरी पंचायत में बीते बुधवार की रात दो गोला नाच के दौरान नर्तकी से छेड़छाड़ व उसके बाद फायरिंग व दो लोगों के गोली लगने से घायल मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।

गोली लगने से घायल रवीन्द्र राय के भाई धर्मेन्द्र राय के आवेदन पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में डुमरी के ही सात लोगों को नामजद किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि बुधवार रात सभी आरोपी घर पर आये और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर सभी चले गये। बाद में पुन: कई लोगों के साथ आये और मारपीट करने के साथ फायरिंग की।

जिसमें मेरे भाई रवीन्द्र राय व पोता सूरज कुमार के पैर में गोली लगी। इस दौरान घर की महिलाओं से सोने की सिकड़ी, कान की बाली और साढ़े चौहत्तर हजार रुपये भी छीनकर ले गये। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार त्रिवेदी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे समस्तीपुर जेल भेजा जा रहा है।

घटना के बाद का वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौ’त, आरोपी मां गिरफ्तार

समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…

11 घंटे ago

पूसा में 20 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह, मिथिला की संस्कृति से होगा अतिथियों का स्वागत

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…

17 घंटे ago

पत्नी की ह’*त्या के मामले में पति गिरफ्तार, बूढ़ी गंडक नदी में पत्थर से बंधा मिला था शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…

1 दिन ago

शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी, कुंडी काटकर घर में घुसे चोर; प्रधानाध्यापक के घर को बनाया निशाना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार मोहल्ले में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की…

1 दिन ago