Samastipur

समस्तीपुर: युवक को मार-पीटकर जख्मी करने के बाद खिलाया था जहर, इलाज के दौरान तोड़ा दम तो लोगों सड़क जामकर किया बवाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- मारपीट की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चांदनी चौक का है। मृतक युवक की पहचान जितवारपुर निजामत वार्ड संख्या 16 मोहल्ला निवासी शिवजी महतो के 22 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। वह चाय दुकानदार बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 1 जून को युवक की बुरी तरह से पिटाई की गई थी, फिर उसे जहर दे दिया गया था। बेहोशी की हालत में उसे गांव के ही एक निजी स्कूल के पीछे गाछी में फेंक दिया था। परिजनों को जब जानकारी हुई तो उसे शहर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर रूप से घायल युवक को पटना रेफर कर दिया गया। इस दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद देर रात परिजन शव लेकर समस्तीपुर पहुंचे। इसके बाद रविवार की सुबह आक्रोशित परिजनों ने समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ को चांदनी चौक के पास जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष मौके पर पहुंची

सूचना पर पहुंचे मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने लोगों को समझा बूझकर मामला शांत कराया। इस दौरान लगभग 2 घंटे तक आगमन बंद रहा। लोगों ने सड़क जाम के दौरान आगजनी भी की। बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।

भाजपा नेता समेत तीन पर हत्या का आरोप 

परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है जिसमें एक भाजपा नेता भी शामिल है। परिजनों ने बलराम, अमरजीत और कृष्णबालक पर आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले को लेकर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि परिवार के लोगों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने तीन लोगों को नामजद आरोपी भी बनाया है। दोषियों की गिरफ्तारी अभिलंब की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

5 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

6 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

15 घंटे ago