समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में 25 जून को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले में बिजली की आपूर्ति घण्टो प्रभावित रहेगी। इसकी सूचना बिजली विभाग के द्वारा जारी की गई है। शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि 25 जून 2024 को 33KV ई हाउस लाइन एवं विद्युत शक्ति उपकेन्द्र ई हाउस से निकलने वाली के 11KV फीडर नंबर दो, फीडर नंबर 4 (ईमरजेंसी फीडर) के सम्पोषण का कार्य सुबह 7:00 बजे से सुबह 10 बजे तक किया जाएगा।
इस कारण कोर्ट परिसर के आसपास, समाहरणालय, जिलाधिकारी आवास, पुलिस अधीक्षक आवास रोड, अधिकारी आवास, काशीपुर, प्रोफेसर कॉलोनी, केई इंटर रोड, ताजपुर रोड, पटेल मैदान के नजदीक की बिजली उक्त समयावधि में बाधित रहेगी। वहीं दूसरी ओर, 33KV कर्पूरीग्राम को 33KV ई- हाउस फीडर से अलग करने हेतु कल सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 33KV कर्पूरीग्राम लाइन बंद रहेगा। इस अवधि में 33KV सुधा बंद रहेगा एव कर्पूरीग्राम पावर हाउस के 11KV फीडरों को विद्युत आपूर्ति रोटेशन पर किया जाएगा।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…