Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन के पास मालगोदाम में लगी आग में लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक की क्षति, जांच टीम गठित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोड़ स्थित मालगोदाम में लगी भीषण अगलगी की घटना में लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक की क्षति आंकी गयी है। हालांकि घटना में जले सामानों का मिलान अभी जारी है। जिसके कारण कितने की क्षति हुई है, इसका आंकलन अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल रेल कमांडेंट एसजेए जानी के नेतृत्व में गठित जांच टीम के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट पूरी होने के साथ ही इसका सही आंकलन किया जाएगा।

समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक लगभग डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य की सामग्री की क्षति की जानकारी मिली है। आंकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं जांच टीम का नेतृत्व कर रहे आरपीएफ कमांडेंट एसजेए जानी ने बताया कि जांच चल रही है। जले हुए सभी सामग्रियों का मिलान किया जा रहा है।

विदित हो कि तीन दिन पूर्व बुधवार की रात पुराने मालगोदाम पर रखे सामानों में आग लग गयी थी। उक्त सभी सामान सिग्नल निर्माण विभाग का था। उक्त स्थल को सिग्नल निर्माण विभाग द्वारा गोदाम के रुप में काफी दिनों से उपयोग किया जा रहा था। लेकिन वहां सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गयी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है।

पुराने मालगोदाम पर रखे सामग्रियों में आग लगने की घटना का खुलासा तीसरे दिन भी नहीं हुआ है। इस मामले की जांच फारेंसिंक विभाग की टीम को दिया गया है। जिसके द्वारा जांच की जा रही है। डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि फारेंसिंक टीम के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस रिपोर्ट में थोड़ा समय लग सकता है। सभी मामला निर्माण विभाग से जुड़ा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

2 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

6 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

10 घंटे ago