Bihar

तेज प्रताप संग व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे तेजस्वी, बोले- बिहार देगा चौंकाने वाला रिजल्ट, 300 पार इंडिया गठबंधन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों मतदान चल रहा है। जिसमें पटना साहिब और पाटलिपुत्र सीट पर भी वोटिंग जारी है। इस बीच आज पूरे लालू परिवार ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बीच तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने एक साथ मतदान किया है। कमर दर्द के चलते तेजस्वी व्हीलचेयर पर वोट करने पहुंचे। पटना के वेटरनरी कॉलेज स्थित बूथ पर दोनों ने वोट डाला और फिर अंगुली पर लगा स्याही का निशान भी दिखाया। आपको बता दें बीते कई दिनों से तेजस्वी कमर दर्द से पीड़ित हैं।

इस बीच मीडिया के बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। और 300 के पाकर इंडिया अलायंस पहुंचेगा। साथ ही कहा कि इस बार बिहार चौंकाने वाले नतीजे देगा।

वहीं तेज प्रताप ने भी बातचीत के दौरान कहा कि मोदी की गारंटी फेल होगी। और इंडिय अलायंस की सरकार बनेगी। पाटलिपुत्र से बहन मीसा भारती की जीत होगी इससे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य के साथ वेटरनरी कॉलेज के बूथ संख्या 171 पर वोट डाला। इस दौरान राबड़ी देवी ने इंडिया अलायंस के 400 पार के पहुंचने का दावा किया। तो वहीं रोहिणी आचार्य ने कहा कि उनका वोट मणिपुर की महिलाओं के लिए है। उनके सम्मान के लिए है।

आपको बता दें बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिसमें आरा, बक्सर, काराकाट, नालंदा, जहानाबाद, पटना साहिब, पाटलिपुत्र और सासाराम शामिल हैं। पाटलिपुत्र सीट पर लालू यादव की बड़ी बेटी और आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती और बीजेपी के रामकृपाल यादव की टक्कर है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

3 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

13 घंटे ago