समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

NEET-2024 की परीक्षा में समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के बच्चों का रहा शानदार प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित आइआइटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के बच्चों ने नीट-2024 में शानदार प्रदर्शन किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एजुकेटर्स के आठ बच्चों को 600 से ज्यादा अंक आया जिसमें सर्वाधिक अंक मोरबरा निवासी अशोक कुमार की पुत्री जागृति को 674, भरपुरा निवासी यशवंत चौधरी की पुत्री साक्षी को 653, जिगिशा को 638, आराध्या को 631 अंक प्राप्त हुए। इस अवसर पर संस्थान में उत्सव का माहौल रहा।अभिभावक, शिक्षक और बच्चों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। बच्चों ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता और एजुकेटर्स के शिक्षकों को दिया।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि हम पिछले पांच वर्षों से लगातार आईआईटी और मेडिकल में रिजल्ट्स दे कर यह साबित कर दिया है कि यदि दृढ़ इक्छा शक्ति हो तो कम संसाधन में भी बेहतर परिणाम दिया जा सकता है।अब अभिभावक को आईआईटी और मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा पटना जा कर मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है।

संस्थान के सीईओ डॉक्टर प्रदीप प्रांजल ने बताया कि जो बच्चे 2025 /26 में आइआइटी और मेडिकल तैयारी करना चाह रहे हैं उनके लिए नए सत्र में नामांकन जारी है। एजुकेटर्स के तरफ से उन्हें 100 % स्कॉलरशिप से पढ़ने का मौका मिल सकता है। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक अभिनव कुमार, सुनील कुमार, प्रह्लाद झा, विशाल कुमार, राजेश कुमार, कुंजबिहारी झा, अंकित कुमार, रश्मि और रानू उपस्थित रहे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150