समस्तीपुर: कलयुगी पुत्री ने प्रेमी से शादी करने के लिए मां की कर दी ह’त्या, 6 महीने से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया खुर्द गांव में फूलो दवी हत्याकांड का उद्भेदन करते हुये कांड के आरोपी मृतिका के बेटी को महिला पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। प्रेमी से शादी न होकर दूसरी जगह शादी ठीक होने से नाराज बेटी ने ही अपनी माँ की हत्या कर दी थी। प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी देते हुए एसपी विनय तिवारी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त गड़ासा एवं खून का छींटा पड़ा कपड़ा मृतिका के घर में रखे ट्रंक से बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने ने बताया कि 25 मई की रात सिंधिया खुर्द निवासी बैजनाथ पासवान की पत्नी फूलो देवी की सोने के क्रम में अज्ञात के द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुये कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस एवं समस्तीपुर पुलिस के तकनीकी शाखा की टीम द्वारा कांड के उद्भेदन हेतु विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड के मृतिका की बेटी को कब्जा में लिया गया।

मृतका की आरोपित बेटी ने बताया गया कि वह छह महीनें पूर्व हरपुर सिलौत गांव के एक लड़के के सम्पर्क में आयी तथा वह उससे प्यार करने लगी एवं उसी से शादी करना चाहती थी। इस बात की जानकारी जब फूलो देवी को हुई तो इसका विरोध करने लगी तथा अपनी बेटी के लिये दुसरा लड़का शादी को लेकर ढूंढने लगी। लेकिन आरोपित बेटी दूसरे लड़के से शादी के लिये तैयार नहीं थी। जिसके कारण माँ से हमेशा झगड़ा होते रहता था। बेटी अपनी प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाने लगी जिस पर प्रेमी ने कहा की हम भाग कर शादी नहीं करेंगे। हम अपने परिवार के विरूद्ध नहीं जाएंगे।

इधर, बेटी के मना करने के बाद भी 10 दिन पहले फुलो देवी ने अपनी बेटी की शादी दूसरी जगह ठीक कर दी। इस बात से उसकी बेटी गुस्सा हो गयी और अपनी माँ से काफी कहासुनी करने लगी। तब ये अपने मन में अपनी माँ को रास्ते से हटा कर प्रेमी लड़के से शादी करने की राह को आसान करने की बात सोची। इसके बाद उसने घर में रखे एक गड़ासा को फूलो देवी की बेटी ने शाम में ही छुपाकर रख दिया।

रात्री में करीब 08:00 बजे इसकी दादी और छोटा भाई पुराने घर पर सोने चला गया और मृतिका अन्य दिनों की तरह पुराने घर में रह गई। रात्री करीब 10:00 बजे बेटी भी खाना खाकर आंगन में खाट पर ही लेट गयी। कुछ देर बाद जब इसकी माँ फूलो देवी गहरी नींद में सो गयी तो ये चुपके से उठकर कमरे में छुपाकर रखे गड़ासा को ले आयी और सर के सामने से सर पर ताबातोड़ प्रहार की जिससे फूलों देवी की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी बेटी अपने कपड़े जिसपर खून का छींटा पड़ गया था एवं गड़ासा को छुपाकर ट्रंक में रख दी।

फिर उसी रात में प्रेमी लड़के को फोन कर दो घंटे तक भागने का दबाव बनाती रही। जब लड़का नहीं माना तो अरोपिता घबरा गयी एवं पास में स्थित मनोज पासवान के घर पहुंची तो दरवाजा को बंद देख पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर सो गयी। सुबह ये उठकर बचने के लिये अपने घर जाकर रो-रोकर अपनी मां के हत्या किसी के द्वारा करने की बात कहकर चिल्लाने लगी, ताकि पुलिस या ग्रामीण को शक न हो। एसपी विनय ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 5 दिनों में मामले का खुलासा कर दिया है।
यहां देखें वीडियो :




