Samastipur

समस्तीपुर: प्रेमी-युगल को मिलाप करते ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ बंधक बनाकर की जमकर पि’टाई, वीडियो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर में प्रेमी युगल को बीती रात मिलाप करते ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों के द्वारा मामले की सूचना प्रेमिका के घर वालों को भी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे लड़की के परिजन और ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बनाकर पिटाई की। मामला कल्याणपुर थाना के विरसिंहपुर पंचायत के अकबरपुर गांव के राम टोला की है। वहीं प्रेमी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागिरथपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रेमी युगल को बंधक बनाकर पिटाई का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इधर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रेमी-युगल को ग्रामीणों के बंधक से मुक्त करा कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात लड़की के बुलाने पर प्रेमी उससे मिलने उसके गांव पहुंचा था। जहां ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

13 मिनट ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

8 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

9 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

9 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

9 घंटे ago