Samastipur

सुबह-सुबह समस्तीपुर मंडल कारा में छापेमारी, जेल में छापेमारी के दौरान नहीं मिला कोई भी आपत्तिजनक सामान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल कारा में रविवार की सुबह सदर एसडीओ दिलीप कुमार, सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय व सदर-2 एसडीपीओ विजय महतो के नेतृत्व में छापेमारी की गई। घंटो तक चली छापामारी के दौरान जेल से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। इस मंडल कारा के सभी ‌वार्ड व हॉस्पिटल की छापामारी गई है। कड़ी चौकसी के बीच हुई छापामारी से बंदियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई थानों के थानाध्यक्ष व जवान भी मौजूद रहे।

जांच को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जेल के अंदर किसी भी प्रकार की होने वाली आपराधिक घटनाओं के लिए साजिश तथा अन्य किसी अवैध गतिविधि को चेक किया गया है। उन्होंने बताया कि आज की छापामारी में फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। इस दौरान जेल अधीक्षक को जेल परिसर में निगरानी रखने के साथ कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। जिससे किसी प्रकार की अवैध व आपराधिक गतिविधियों की साजिश या अन्य प्रकार की गतिविधि जेल परिसर में नहीं हो सके। प्रशासन की ओर से आगे भी जेल परिसर में आकस्मिक रूप से छापामारी और चेकिंग जारी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

3 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

5 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

7 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

10 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

20 घंटे ago