Samastipur

थोड़ी ही देर में शुरू होगी ITI कैट की परीक्षा, 10:45 के बाद किसी भी हाल में नहीं मिलेगी परीक्षा केंद्र में इंट्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : आईटीआई कैट परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। आज नौ जून को होने वाले एग्जाम को लेकर जिले में 15 केंद्र बनाये गये हैं। जहां सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हो जायेगी। इस को लेकर डीएम ने कई निर्देश भी दिये हैं। परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर अभ्यर्थियों के अंगूठे का निशान, ओएमआर शीट के बार कोड व फोटो से केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान होगी। केन्द्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं उड़नदस्ता दल फोटो से रैंडमली अभ्यर्थियों की पहचान करेंगे।

अभ्यर्थियों को घड़ी से लेकर एटीएम कार्ड तक ले जाने पर पाबंदी रहेगी। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से यह परीक्षा ली जा रही है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, स्मार्ट वाच, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, व्हाइटनर, इरेजर व ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। सवा दो घंटे की परीक्षा को लेकर सभी केन्द्रों पर जैमर लगाने का निर्देश दिया गया है।

इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर राज्य के 111 से अधिक आईटीआई की 32,772 सीटों पर एडमिशन मिलेगी। बीसीइसीइबी ने कहा है कि राज्य अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की कुल सीटों में से 25 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन के लिए राज्य के सभी जिलों के अभ्यर्थी पात्रता प्राप्त हैं। आइआइटी में कुल 32,772 सीटों में से जेनरल की 8193, एससी की 5649, एसटी की 659, इबीसी की 8193, बीसी की 5906, इडब्ल्यूएस की 3272 सीटें हैं।

शहर के बीआरबी कॉलेज, तिरहुत एकेडमी, बाबा विश्वनाथ केदारनाथ विमला काॅलेज, होली मिशन हाई स्कूल, आरएनएआर काॅलेज, जीकेपी काॅलेज कर्पूरीग्राम, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, मोडेल इंटर विद्यालय बहादुरपुर, आरएसबी इंटर स्कूल, श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर, विधि महाविद्यालय, गोल्फ फील्ड उच्च माध्यमिक विद्यालय, टेक्नो मिशन स्कूल, बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर व श्री सुंदर उच्च विद्यालय मुक्तापुर को इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर 5259 परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था की गयी है। जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक परीक्षार्थियों को केंद्र पर 10:45 के बाद इंट्री नहीं दी जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

8 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

21 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

21 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

1 दिन ago