Education

IIT जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, वेद लाहोटी ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट व कटऑफ…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

JEE Advanced Result 2024 Live Updates , jeeadv.ac.in : जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आईआईटी में दाखिला दिलाने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट व स्कोर कार्ड परीक्षार्थी jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक लाकर आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम में टॉप किया है। लड़कियो ंमें आईआईटी बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल ने 360 में से 332 अंक लाकर टॉप किया है। जेईई एडवांस्ड 2024 में पेपर 1 और 2 दोनों में कुल 1,80,200 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 48,248 उम्मीदवार पास हुए हैं। कुल पास उम्मीदवारों में से 7,964 महिला उम्मीदवार हैं।

आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के साथ-साथ इसकी फाइनल आंसर-की भी जारी की है। जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा 2024 से ही आईआईटी के इंजीनियरिंग, साइंस एंड आर्किकेटक्ट कोर्स में स्नातक, इंटीग्रेटेड परास्नातक, स्नातक-मास्टर डुअल डिग्री में दाखिला मिलता है। 23 आईआईटी में करीब 17385 सीटें हैं। आज जेईई एडवांस्ड परिणाम के साथ-साथ इसके टॉपर्स, उनके मार्क्स, कटऑफ की डिटेल्स भी आएंगी।

पिछले साल की जेईई एडवांस्ड की कटऑफ की बात करें तो कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) के लिए प्रत्येक विषय के कुल अंकों का 6.83 प्रतिशत और एग्रीगेट में 23.89 प्रतिशत मार्क्स परीक्षा में क्वालिफाइ करने के लिए मिनिमम कटऑफ मार्क्स थे। आज जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट आने के बाद कल 10 जून से जोसा काउंसलिंग ( JoSAA counselling ) शुरू हो जाएगी। जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई करने वालों को जोसा काउंसलिंग के जरिए ही देश के 23 आईआईटी इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन मिलेगा।

देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी में दाखिले के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर चुका है। जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड पास करने वाले अभ्यर्थी जोसा काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। जोसा काउंसलिंग के जरिए ये अभ्यर्थी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), आईआईईएसटी, आईआईआईटी और अन्य जीएफटीआई तकनीकी संस्थानों में बीटेक और अन्य कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। जोसा काउंसलिंग में इस बार पांच राउंड होंगे। स्टूडेंट्स को उनकी रैंक और चॉइस के आधार पर संस्थान व सीट अलॉट की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

10 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

10 घंटे ago