Samastipur

समस्तीपुर जिले के 10 अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में दी जाएगी ईसीजी मशीन, जानें क्या सुविधा होगी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले के दस सरकारी अस्पतालों में शीघ्र ही ईसीजी की सुविधा के लिए नयी मशीन उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए सीएस डॉ. एसके चौधरी ने डीएम से पत्राचार किया है। कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेवारी (सीएसआर) के तहत विभिन्न अस्पतालों में ईसीजी मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ताकि इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को ईसीजी जांच की सुविधा मिल सके।

मिली जानकारी के अनुसार 12 चैनल वाला ईसीजी मशाीन के लिए चार अनुमंडलीय अस्पताल व छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन किया गया है। इनमें अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय, पटोरी, रोसड़ा एवं पूसा शामिल है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विभूतिपुर, बिथान, हसनपुर, खानपुर, मोहिउद्दीन नगर एवं सरायरंजन शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार आईओसी के द्वारा इन सभी अस्पतालों में एक-एक ईसीजी मशीन उपलब्ध करायी जाएगी। ईसीजी मशीन की मदद से मरीज के हर्ट की स्थिति का सही आंकलन किया जा सकता है। हर्ट की समस्या को बताता है। यहां तक की परेशानी को देखते हुए हर्ट अटैक के बारे में विस्तार से बताया जाता है। वहीं इलाज के दौरान मृत व्यक्ति के मौत के बारे में जानकारी एवं मृत्यु के टाइमिंग की भी जानकारी आसानी से मिल जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

2 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

5 घंटे ago