समस्तीपुर :- आम लोकसभा निर्वाचन 2024 में समस्तीपुर और उजियारपुर लोकसभा सहित विभिन्न कोषांगों में जिन 4 हजार वाहनों का इस्तेमाल चुनावी ड्यूटी कार्य में किया गया था उसका भुगतान समस्तीपुर जिला परिवहन विभाग के द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत अधिग्रहित किए गए वाहन के मालिकों को वाहन किराया का भुगतान करने के लिए वाहन का लॉग बुक मांगा गया है, लेकिन अब तक कई वाहन चालकों ने लाॅग बुक जमा नहीं किया है।
समस्तीपुर जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल का कहना है कि चुनाव और मतगणना दोनों संपन्न होने के बाद भी कई वाहन चालकों द्वारा लॉग बुक जमा नहीं किया गया है। ऐसे में सभी वाहन मालिकों से समस्तीपुर जिला परिवहन कार्यालय में एक हफ्ते के अंदर लॉगबुक जमा करने को कहा गया है। लॉग बुक जमा नहीं करने पर किराया राशि का भुगतान करने में कठिनाई होने पर वाहन मालिकों को ही जिम्मेवार माना जाएगा, क्योंकि निर्वाचन समाप्ति के 30 दिनों के अंदर लॉग बुक जमा नहीं करने पर मुआवजे का भुगतान प्रभावित होगा।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…