Samastipur

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास छात्रों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर पत्थरबाजी, मची रही अफरा-तफरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन गेट के पास शुक्रवार को पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील रहा। जानकारी के अनुसार छात्रों के दो गुटों में जमकर झड़प हुई। इस दौरान एक गुट के छात्रों ने पथराव भी किया, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मची रही। पत्थरबाजी के दौरान एक ऑटो चालक भी जख्मी हो गया। जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद ऑटो चालक व अन्य लोगों ने पथराव करने वाले छात्रों के गेट के बाहर खदेड़ दिया।

इस दौरान पत्थरबाजी की सूचना जीआरपी और रेल सुरक्षा बल को दी गई। जब वहां पुलिस जवान पहुंचे तब दोनों गुट के छात्र फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिन में दलसिंहसराय स्टेशन गेट के पास सड़क पर छात्रों के दो गुट किसी विवाद को लेकर भिड़ गए।

इस दौरान एक पक्ष स्टेशन परिसर की तरफ बढ़ गया और दूसरे पक्ष पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे गुट के भी छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद एक ऑटो चालक का सिर पत्थरबाजी के दौरान फुट गया। अन्य ऑटो चालकों ने जब अपने साथी के सिर से खून बहते देखा तो पथराव करने वाले छात्रों को खदेड़ना शुरू किया।

इस क्रम में पथराव में शामिल एक दो छात्र को पकड़ने के बाद पिटाई भी की। बाद में सभी छात्र वहां से फरार हो गए। इस दौरान पकड़ में आए छात्रों को स्थानीय लोगों ने निर्दोष बताकर छुड़वा दिया। बताया जाता है कि सीएच स्कूल के रास्ते में हमेशा ही झड़प व मारपीट की घटना होते रहती है।

Avinash Roy

Recent Posts

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

5 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

11 घंटे ago