Samastipur

दलसिंहसराय में निर्माणाधीन ROB एवं सड़क निर्माण कार्य का DM ने किया निरीक्षण, 31 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर के डीएम योगेंद्र सिंह ने शनिवार को दलसिंहसराय में निर्माणाधीन आरओबी एवं एक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिये। वरुणा पुल से रसियारी पथ (एसएच-88) में दलसिंहसराय एवं नाजीरगंज रेलवे स्टेशन के बीच निर्माणाधीन आरओबी का कार्यस्थल पर जाकर डीएम ने निरीक्षण किया।

स्थल पर आरओबी में रेलवे ट्रैक के ऊपर स्टील गार्डर लॉन्च कर दिया गया है। बताया गया है कि बेबो आर्क तकनीक से बन रहा यह आरओबी बिहार का पहला आरओबी है जिसका निर्माण कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण कर लेने का लक्ष्य है। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बिहार राज्य पथ विकास निगम के महाप्रबंधक राजकुमार को डीएम ने हर हाल में निर्धारित तिथि तक आरओबी का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

इससे पूर्व दलसिंहसराय- समस्तीपुर पथ में कोनैला चौक से विशनपुर चौक तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का भी डीएम ने निरीक्षण किया। बताते चलें कि इस पथ में दलसिंहसराय से कोनैला तक बहुत पहले सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया था। लेकिन कोनैला चौक से विशनपुर तक रुक रुक कार्य होने से यह अब तक अपूर्ण ही था। इसके चलते काफी समय से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि पथ निर्माण प्रमंडल समस्तीपुर के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रामशकल सिंह ने 30 जून तक पथ में सम्पूर्ण कार्य पूर्ण कर लेने की बात बतायी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

8 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

10 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago