दलसिंहसराय में निर्माणाधीन ROB एवं सड़क निर्माण कार्य का DM ने किया निरीक्षण, 31 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर के डीएम योगेंद्र सिंह ने शनिवार को दलसिंहसराय में निर्माणाधीन आरओबी एवं एक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिये। वरुणा पुल से रसियारी पथ (एसएच-88) में दलसिंहसराय एवं नाजीरगंज रेलवे स्टेशन के बीच निर्माणाधीन आरओबी का कार्यस्थल पर जाकर डीएम ने निरीक्षण किया।
स्थल पर आरओबी में रेलवे ट्रैक के ऊपर स्टील गार्डर लॉन्च कर दिया गया है। बताया गया है कि बेबो आर्क तकनीक से बन रहा यह आरओबी बिहार का पहला आरओबी है जिसका निर्माण कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण कर लेने का लक्ष्य है। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बिहार राज्य पथ विकास निगम के महाप्रबंधक राजकुमार को डीएम ने हर हाल में निर्धारित तिथि तक आरओबी का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

इससे पूर्व दलसिंहसराय- समस्तीपुर पथ में कोनैला चौक से विशनपुर चौक तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का भी डीएम ने निरीक्षण किया। बताते चलें कि इस पथ में दलसिंहसराय से कोनैला तक बहुत पहले सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया था। लेकिन कोनैला चौक से विशनपुर तक रुक रुक कार्य होने से यह अब तक अपूर्ण ही था। इसके चलते काफी समय से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि पथ निर्माण प्रमंडल समस्तीपुर के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रामशकल सिंह ने 30 जून तक पथ में सम्पूर्ण कार्य पूर्ण कर लेने की बात बतायी।
समस्तीपुर के डीएम योगेंद्र सिंह ने दलसिंहसराय में निर्माणाधीन आरओबी एवं एक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिये।#Samastipur #Dalsinghsarai @DM_Samastipur pic.twitter.com/JBIjWwLuBo
— Samastipur Town (@samastipurtown) June 9, 2024







