समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- बिहार के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी थी कि कोई भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी वेल ड्रेस्ड यूनिफॉर्म में नहीं पाया जाता है तो अनुशासन की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन आज भी कई ऐसे पुलिस वाले हैं जो सीधे-सीधे डीजीपी के आदेश की खुली चुनौती दे रहे। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से एक दरोगा का फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वह हाफ पैंट और कंधे पर टीशर्ट रखे महिला व पुरुष फरियादी की बात सुन रहे और हड़का रहे है।
आधे कपड़े में दरोगा की तस्वीर सामने आने के बाद खूब चर्चा हो रही है। आधा-अधूरा कपड़ा पहने दरोगा समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने के डायल 112 पर तैनात उमेश तिवारी की है। यह तस्वीर दलसिंहसराय थाना के मुख्य गेट के पास की है। इनके उपर इससे पहले भी कई आरोप लगते रहे हैं। हालांकि वायरल हो रहे तस्वीर की पुष्टि समस्तीपुर टाउन मीडिया नहीं करती है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…
पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…