Samastipur

समस्तीपुर के बाईपास रोड में सड़क दुर्घटना के बाद हिंसा फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने की FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के जितवारपुर बाइपास रोड में बीते शुक्रवार को दूध टैंकर की ठोकर से हुई साइकिल सवार किशोर की मौत के बाद घटनास्थल पर तोड़फोड़ और हिंसा फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर स्थानीय पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें मुफस्सिल थाना के जितवारपुर डीह निवासी मुन्नर पासवान के पुत्र करिया पासवान, दिनेश महतो के पुत्र अमित कुमार, अरुण पासवान के पुत्र आदित्य कुमार, नरेश साह के पुत्र गौरी, अनिल साह के पुत्र चिकनी को नामजद और अन्य अज्ञात को आरोपित किया है।

दर्ज प्राथमिकी में बताया कि बीते 31 मई को जितवारपुर बाइपास रोड में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद नगर पुलिस एक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुलिस ने देखा कि घटनास्थल पर असामाजिक तत्वों ने दुर्घटनाग्रस्त दूध टैंकर के चालक कन्हैया कुमार को घेर रखा है और जान मारने की मंशा से उसकी पिटाई कर रहे थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद असामाजिक तत्वों के चंगुल से वाहन चालक को मुक्त कराकर और गंभीर हालत में वाहन चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया।

इसके बाद असामाजिक तत्वों ने सड़क जाम कर हंगामा और वाहनों में तोड़फोड़ करना शुरु कर दिया। इस दौरान पुलिस के सहयोग में आए हॉक्स टीम के सिपाही सनोज कुमार, शुभम कुमार और रितिक कुमार के साथ भी मारपीट की. पुलिस के दो बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मुफस्सिल थाना और यातायात थाना के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी पहुंचे। इसके उपरांत काफी मशक्कत के बाद लोगों काे शांत कराया गया। तब पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची।

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर प्राप्त वीडियो फुटेज और तस्वीर से आरोपितों की पहचान की जा रही है। इसमें कुछ आरोपितों को चिन्हित भी किया गया है। आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। ज्ञातव्य हाे कि बीते शुक्रवार को जितवारपुर बाइपास रोड में एक निजी गैस एजेंसी के कार्यालय के समीप दूध टैंकर की ठोर से साइकिल सवार एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जितवारपुर चौथ के सुनील महतो के पुत्र 11 वर्षीय सुभाष कुमार के रूप में बताई गई थी। इस बाबत मृतक के पिता ने स्थानीय पुलिस थाना में एक आवेदन देकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

2 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

10 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago