Samastipur

समस्तीपुर: पिता को पैसा नहीं देने के लिए सुमित सुमन ने खुद ही अपने साथ लूट की साजिश रची

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- अंगारघाट थाना क्षेत्र में युवक से नगदी व बाइक लूट की घटना पुलिस की जांच में झूठी निकली। हालांकि दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हलचल मच गयी थी। एसपी व डीएसपी अंगारघाट थाने की घंटी बजा लगातार अपडेट मांगते रहे। जिससे अंगारघाट थाने की पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस संबंघ में दलसिंहसराय सर्किल इंसपेक्टर नीरज तिवारी ने बताया कि उजियारपुर थाना के लोहागीर निवासी युवक सुमित सुमन ने लूट की झूठी कहानी रची थी। उसने अपने पिता से पैसा लिया था। जिसे लौटाने का पिता दवाब बनाये हुए थे। लेकिन उसके पास पैसा नहीं था जिससे पिता को झांसा देने के लिए लूट की कहानी बनायी।

युवक ने अंगारघाट पुलिस को सूचना दी कि सोमवार को दिन में करीब बजे अंगार से दलसिंहसराय जाने वाली सड़क पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर उससे 50 हजार रुपये व बाइक लूट लिया। युवक की इस सूचना से अंगारघाट पुलिस सकते में आ गयी। पुलिस आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंच तहकीकात शुरू कर दी। वहीं घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए युवक से भी पूछताछ की।

उसी बीच युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक में जीपीएस लगा हुआ है। जिसके चलते बदमाशों ने घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर सपहा स्थित चिमनी के पास सड़क किनारे बाइक छोड़ दी है। जिसके बाद पुलिस सपहा गयी और बाइक को थाने ले आयी। इसके बाद पुलिस ने बैक जाकर युवक के बैंक खाता की जांच की, जिसमें पुलिस को पता चला कि सोमवार को उसके खाते से कोई निकासी नही हुई है। पुलिस के अनुसार उसके खाते में पिछले 31 मई के बाद महज 538 रुपया ही बचा हुआ था। बाद में सर्किल इंस्पेक्टर नीरज तिवारी ने थाना पहुंचे और युवक को आगे से इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी देने के साथ पीआर बांड पर छोड़ दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

9 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

15 घंटे ago