Bihar

नीतीश कुमार के बेटे निशांत की होगी राजनीति में एंट्री? JDU महासचिव की अपील, बोले- पार्टी की डिमांड

एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि निशांत ने खुद को अबतक पॉलिटिक्स से दूर रखा है। लेकिन नीतीश की पार्टी जेडीयू के महासचिव परम हंस कुमार ने इस निशांत के सक्रिय राजनीति में आने की मांग कर डाली है। साथ ही कहा कि ये डिमांड सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पार्टी हजारों कार्यकर्ताओं की है।

जनता दल यूनाइटेड के महासचिव परम हंस कुमार ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को दल और राज्य की भलाई के लिए राजनीति में आना चाहिए। उन्होने कहा कि निशांत बेहद शांत और दूरदर्शिता रखने वाले शख्स हैं। यह समय और हालात की मांग है कि निशांत कुमार को पार्टी और राज्य के हित के लिए आगे आना चाहिए।

वहीं परिववारवाद के खिलाफ खड़े रहने वाले नीतीश के पुराने बयान पर जेडीयू महासचिव ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को राजनीति में नहीं लाने पर जोर दिया था। अगर साफ छवि वाले नेता का बेटा राजनीति में आना चाहता है , तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। “हां, वह जो कहते हैं वह सच है। पारिवारिक राजनीति के जिस रूप का हम विरोध करते हैं, वो तब होता है जब एक परिवार सत्ता का लाभ उठा रहा हो। लेकिन अगर एक साफ छवि वाले नेता का बेटा है जो ईमानदारी से देश और राज्य की सेवा करना चाहता है, तो कोई समस्या नहीं है।

परम हंस ने आगे कहा कि निशांत कुमार को चमकधमक की जिंदगी पसंद नहीं है। वह बिहार के लोगों की बहुत अच्छी तरह से सेवा कर सकते हैं,। जेडीयू महासचिव ने दावा किया कि यह सिर्फ उनकी नहीं बल्कि पार्टी और राज्य के एक बड़े वर्ग की मांग है। मांग का मतलब यह नहीं है कि पार्टी कमजोर हो गई है, बल्कि यह मांग पार्टी को मजबूत बनाने के लिए है। पार्टी और राज्य की भलाई के लिए राजनीति में उन्हें प्रवेश करना चाहिए।

वहीं नीतीश कुमार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर जदयू महासचिव ने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा, लेकिन मेरी एकमात्र मांग है कि निशांत कुमार को पार्टी और राज्य के लिए राजनीति में शामिल हों।
आपको बता दें कल यानी सोमवार को चुनाव नतीजों से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। जो करीब 25 मिनट तक चली थी। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी। बताया जा रहा है कि जल्द ही केंद्र में नए मंत्रालय का गठन होने की संभावना है, इसलिए मंत्रिमंडल में जेडीयू के प्रतिनिधित्व पर संभावित चर्चा के लिए दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई हो।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

6 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

13 घंटे ago