समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत जितवारपुर पंचायत भवन के पास बदमाशों ने जमकर फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में एक बुजुर्ग की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि दो लोगों को गंभीर रूप से हालत में रेफर कर दिया गया है। मृतक जितवारपुर गांव के देवनारायण राय (70 वर्ष) बताए गए हैं। जबकि जख्मी में मृतक देवनारायण राय के पुत्र सुरेंद्र कुमार राय एवं ABVP के छात्र नेता कोरबद्धा के मुलायम सिंह यादव बताए गए हैं। छात्र नेता मुलायम सिंह यादव समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।
बताया जाता है कि जितवारपुर पंचायत भवन के पास मकान निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे बदमाशों ने आकर इन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। जख्मी के परिजनों ने बदमाशों की पहचान बगल के ही विकास राय उर्फ जिला राय व उसके कुछ साथियों के रूप की है। वहीं मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि घटना में एक की मृत्यु हो गई है। जबकि दो को रेफर किया गया है। घटना का कारण जमीनी विवाद है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों के बीच चल रहे जमीन विवाद की जानकारी पूर्व में पुलिस को नहीं दी गई थी। घटना की जांच की जा रही है। गोली मारने वाले की पहचान की गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…
समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…