समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा गांव में सोमवार की दोपहर दरवाजे पर सो रहे युवक को उसके ही चाची के भाई ने गोली मार कर जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली से घायल जख्मी युवक की पहचान नगरगामा गांव के वार्ड संख्या 6 निवासी राजीव चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गई है।
घटना को लेकर जख्मी आयुष के पिता राजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मेरे छोटे भाई स्व. संजीव कुमार चौधरी का साला शेखपुरा निवासी चंदन कुमार व रितेश झा हथियार लेकर आया और घर पर सो रहे मेरे बेटे आयुष कुमार को सर में गोली मारने की बात कहते हुए पैर में गोली मार दिया। हल्ला गुल्ला होने पर दोनों फरार हो गया। बेटे के बायें पैर में गोली लगी है।
वहीं डॉक्टर ने बताया कि पैर में गोली छूकर कर निकल गई है। जख्म देखकर तो लगता है गोली का ही निशान है लेकिन एक्स-रे के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जख्म गोली की है या किसी दूसरे वस्तु की है।
वहीं घटना को लेकर बताया जाता है कि राजीव कुमार चौधरी के भाई संजीव कुमार चौधरी की मौत एक सड़क दुर्घटना ने हो गई थी। जिसके बाद संजीव की पत्नी मायका में रहती है। संजीव की पत्नी और राजीव कुमार चौधरी के बीच सालो से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद में गोली चली हैं। वहीं प्राथमिकी इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…