Samastipur

BJP या NDA वाले नहीं बल्कि, जनता करेगी फैसला : माकपा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- माकपा विधायक अजय कुमार कोई एक्सीडेंटल विधायक नहीं हैं। हमारी पार्टी जनता की समस्याओं के निदान को लेकर हमेशा फ्रंड फुट पर रही है। जनता के सुख-दु:ख में साथ खड़ी रही है। विधानसभा चुनाव 2020 आनन-फानन में नहीं बल्कि, इलेक्शन कमिशन के निर्देशानुसार प्रक्रियागत संपन्न हुआ। जिसमें स्वयं के लिए लोजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक चंद्रबली ठाकुर, पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह और पूर्व विधायक रामदेव वर्मा अपनी पत्नी सह पूर्व विधायक मंजू प्रकाश (निर्दलीय) के पक्ष में जनता के बीच चुनाव प्रचार करते रहे थे।

एनडीए और लोजपा के एक-एक नेता और कार्यकर्ता ऐंडी-चोटी का जोर लगाकर वोट अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश करते रहे। बाहरी-भीतरी का भी खूब हवा दिया गया। इसके बावजूद जनता ने भारी बहुमत से अजय कुमार को विधायक बनने का आदेश दिया। इस जनादेश का सम्मान हर किसी को करना पड़ेगा। उक्त बातें सोमवार को ब्लॉक चौक कापन के समीप एक निजी परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य महेश कुमार ने कही।

वे विगत दिनों बकरीद को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में बीडीओ के वक्तव्य उपरांत भाजपा व एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड, थाना और अंचल कार्यालय तक पहुंच कर विधायक पर किए गए गलत टिप्पणी पर पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अहंकार मनुष्य के लिए सही नहीं है।400 पार का नारा देने वाली भाजपा 240 के करीब आ गई। अगर, किसी को घमंड है तो उन्हें पता होना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता मालिक होता है।

जनता का आशीर्वाद जिसे मिलेगा वही विभूतिपुर का विधायक होगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बीस सूत्री भंग है। डीएम से बातचीत के बाद प्रत्येक मंगलवार को विधायक अजय कुमार प्रखंड मुख्यालय कैंपस में जनता की समस्याओं को सुनते हैं और त्वरित निदान के लिए प्रयास करते हैं। विधायक अजय को भ्रष्ट बताने वालों को सबूत देना चाहिए। भाजपानीत सरकार में भ्रष्टाचार और अफसरशाही इतना चरम पर है कि सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं की बातें भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं सुनते हैं।

विभूतिपुर में आम जनता से ऐंठने का जब-जब प्रयास होगा तब-तब माकपा उसे रोकने के लिए प्रयास करेगी। ताकत के बल पर यदि कोई आम जनता के कार्य में बाधा उत्पन्न करेगा तो उसके खिलाफ नि:संदेह संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र पूर्वक भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ हर एक माकपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर तमाम चीजों को रखेगी। मौके पर अंचल मंत्री श्याम किशोर कमल, मिथलेश सिंह, सिया प्रसाद यादव, बबलू कुमार आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

5 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

6 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

15 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

16 घंटे ago