एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के क्रियान्वयन में समस्तीपुर जिला को राज्य भर में प्रथम पुरस्कार
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के क्रियान्वयन में समसतीपुर जिला को राज्य में प्रथम पुरस्कार मिला है। दूसरे पर सुपौल, तीसरे पर बक्सर तथा चौथे पर सारण है। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार से जारी पत्र के अनुसार 93.3 अंकों के साथ समस्तीपुर जिला ने अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत आईएफए सिरप, गुलाबी एवं नीली गोली अनुपूरण के मामले में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कियाद्ध विदित हो कि बच्चों में अनीमिया अर्थात खून की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है।
इस समस्या के समाधान के लिए 2019 से राज्य में अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 6 से 59 माह के बच्चों को आईएफए सिरप का अनुपूरण सप्ताह में दो बार आशा के माध्यम से किया जाता है। 05 से 09 वर्ष के विद्यालय जाने वाले बच्चों को आईएफए की गुलाबी गोली का अनुपूरण शिक्षकों के द्वारा और 10 से 19 वर्ष के किशोर एवम किशोरियों को आईएफए की नीली गोली का साप्ताहिक अनुपूरण कराया जाता है।

