Samastipur

उजियारपुर रेलवे स्टेशन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 लोगों ने किया रक्तदान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में रक्तदान को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसका असर भी दिख रहा है। लोग बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान कर रहे हैं। रक्तवीरों के द्वारा किए गए रक्तदान से असहाय लोगों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को हनुमान मंदिर के नजदीक सर्वत्र सर्वोत्तम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 41 रक्तवीरों ने अपना रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया।

रक्त संग्रहण भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने किया। ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने के लिए संस्था के सतत प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। समूह के माध्यम से वैसे असहाय मरीज जिनके पास कोई डोनर नही है या परिवार के लोग रक्तदान कर चुके हैं या फिर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज जिन्हें निरंतर रक्त ही आवश्यकता होती है उन्हें निशुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। इसके लिए सक्रिय रक्तवीरों के रक्तदान से ही संभव हो पाता है।

सर्वत्र सर्वोत्तम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव डॉ. अंकित आर्या ने आमजनों से स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने रक्तदान करने से नुकसान नहीं होता है इससे फायदा ही होता है। 18 साल से ऊपर के व्यक्ति जिनका हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम से अधिक है उन्हें अवश्य रक्तदान करना चाहिए। वहीं कोषाध्यक्ष सुरज कुमार शर्मा, सचिव लक्ष्मी कुमार व फाउंडर सदस्य विजय कुमार पोद्दार और विजय कुमार सिंह आदि ने लोगों से अपील की है कि अपने जन्मदिन या अन्य किसी भी दिन को रक्तदान कर यादगार बनाया जा सकता है। रक्तदान करने से किसी के जीवन को बचाने में आप सहयोगी भी बन जाते हैं।

रक्तदाताओं में डॉ. अंकित आर्या, सुरज कुमार शर्मा, लक्ष्मी कुमार, विश्वजीत कुमार, पंकज राजा, विजय कुमार, नीतीश कुमार, श्रवण कुमार, किशन कुमार,मो सईद, विकास कुमार, चन्द्रशेखर कुमार शर्मा, नवीन कुमार गिरि, अमित सिंह आदि शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago