समस्तीपुर :- लगभग एक हफ्ते तक मौत से लड़ने के बाद आखिरकार यूट्यूबर आदर्श गुप्ता (25 वर्ष) जिंदगी की जंग हार गया। गुरुवार की रात पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शुक्रवार को उसके गांव सिंघिया खुर्द में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। हर किसी के आखों में आंसू थे। आदर्श का दाह-संस्कार गांव में ही बूढ़ी गंडक नदी तट पर किया गया। मुखाग्नि उसके पिता अमरेंद्र कुमार ने दिया। आदर्श अपने घर का इकलौता वारिस था। उसके पिता गांव के ही विद्यालय में शिक्षक थे। वह सोशल मीडिया पर वाउ समस्तीपुर के नाम से चैनल बनाकर ब्लागिंग करता था।
बता दें कि 10 मई की अहले सुबह मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की में एनएच-28 पर सड़क दुर्घटना में कार और ट्रक के आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्चस्तरीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद पटना के ही एक इमरजेंसी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया जहां एक हफ्ते तक वह वेंटिलेटर पर रहते हुए जिंदगी और मौत से जूझता रहा। इस दौरान उसने गुरुवार की रात लगभग 11 बजे के आसपास दम तोड़ दिया।
इससे पहले इस घटना में अनामिका सिंह नामक एक महिला की भी मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी है। वह यूट्यूबर प्रतीक परमार की मां थी। इस घटना में गाड़ी चला रहा प्रतीक परमार बिल्कुल ठीक है। उसे हल्की-फुल्की चोटे आई है। गाड़ी का एयर बैग खुल जाने से वह सुरक्षित बच गया। वहीं एक अन्य यूट्यूबर ‘राइडर नीरज’ नाम से चैनल चलाने वाले नीरज का जबड़ा और पैर टूट गया है। ये सभी एक कार से अहले सुबह छपरा से समस्तीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग 5:30 बजे यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये थे।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…