समस्तीपुर :- अपर जिला व सत्र न्यायाधीश छह की अदालत ने पास्को से संबंधित मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपी को पास्को में चार साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी। इसके साथ ही दस हजार रुपये आर्थिक जुर्माना भी लगाया। सजा पाने वाला आरोपी जिले के अजियारपुर थाने के पचपैका गांव के निवासी स्वर्गीय आंनदी राय का पुत्र दीपक कुमार राय बताया गया है।
उजियारपुर थाने में 14 अप्रैल को उस पर पास्को के तहत दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्जकी गयी थी। कोर्ट में सुनावाई के बाद न्यायाधीश ने उसे अलग अलग धारा में अलग अलग सजा सुनायी।
न्यायालय सूत्रों के अनुसार, कोर्ट ने भादवि की धारा 363 में तीन साल सश्रम कारावास व पांच हजार जुर्माना, भादवि की धारा 366 में चार साल सश्रम कारावास व पांच हजार जुर्माना और पास्को अधिनियम के तहत चार साल सश्रम कारावास व दस हजार रुपये जुर्माना लगाया। विशेष लोक अभियोजक विनोद कुमार ने बताया कि सभी सजाएं साथ साथ चलेगी।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…