Samastipur

समस्तीपुर: स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत को लेकर विशेष स्वच्छता अभियान जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : भारतीय रेलवे स्वच्छ भारत मिशन में सहभागिता के लिए स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत के माध्यम से ट्रेनों में स्वच्छता पखवाड़ा चला रही है। पूर्व मध्य रेलवे में 16 मई से 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ट्रेनों के रख-रखाव के दौरान पर्यवेक्षकों और अधिकारियों की टीम द्वारा वाशिंग लाइन पर स्लीपर, एसी व जनरल कोचों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया जा रहा है।

सभी ओबीएचएस ट्रेनों में पर्यवेक्षकों द्वारा ओबीएचएस स्टाफ के क्रियाकलापों एवं ट्रेन की सफाई का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। ट्रेनों में वॉटरिंग सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पैंट्रीकार की सफाई, भोजन की गुणवत्ता और उसकी स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। ओबीएचएस स्टाफ और पैंट्रीकार स्टाफ द्वारा एकत्र किये गये कचरे को ठीक से रखते हुए उसे स्टेशनों पर उसका निष्पादन किया जाता है।

इस बाबत सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों से फीडबैक और सुझाव प्राप्त कर उन पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। इस अभियान के तहत पूर्व मध्य रेल के विभिन्न मंडलों द्वारा अब तक 375 सघन निरीक्षण कराये गये हैं। पूर्व मध्य रेल के मुख्यालय से प्रतिदिन पर्यवेक्षकों को ट्रेनों के सघन निरीक्षण कार्य के लिए भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

1 घंटा ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

4 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

8 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

13 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

13 घंटे ago