Bihar

‘किम जोंग उन की तरह दिखते हैं सीएम योगी…’ तेजस्वी यादव का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर देते हुए कहा है कि चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज हो जाएगी. पीएम मोदी के इस बयान के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे तो लगा कि ललित मोदी आ जाएंगे, विजय माल्या आएंगे, मेहुल चौकसी आ जाएंगे, नीरव मोदी आ जाएंगे, लेकिन इनके दस साल के शासनकाल में आए नहीं. क्यों नहीं आए? पीएम मोदी उनका नाम क्यों भूल गए? हमने उनका नाम याद दिला दिया. जब समय आएगा तब पता चलेगा कौन क्या कर रहा है.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में चुनाव प्रचार के लिए नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन को भी बुला लें. योगी और किम जोंग उन दोनों को साथ खड़ा कर दिया जाए. दोनों एक ही टाइप के नेता हैं.

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार भाजपा के वो मुखिया हैं। वो दो बार चुनाव जीते हैं और दोनों बार हमारी पार्टी से जीते हैं। क्या कभी चुनाव जीते हैं? इन लोगों की जनता में कोई स्वीकार्यता नहीं है। वहीं तेज प्रताप यदव ने भी बयान दिया है. तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘बिहार में किसी बाबा का जादू काम नहीं करेगा, हम ही बिहार के सबसे बड़े बाबा हैं.’

बता दें कि बिहार के कुछ लोकसभा सीटों पर अभी भी चुनाव होना बाकी है, जो कि 1 जून को वोट डाले जाएंगे. इनमें काराकाट से लेकर बक्सर लोकसभा सीट भी शामिल है. काराकाट की लड़ाई निर्दलीय के तौर पर पवन सिंह की एंट्री ने त्रिकोणीय कर दिया है. एनडीए की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं. बीते मंगलवार को खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह के समर्थन में जनसभा की थी.

Avinash Roy

Recent Posts

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

3 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

3 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

4 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

4 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

14 घंटे ago