Samastipur

बीते देर रात मोहनपुर रोड में ई-रिक्शा और बाइक के बीच हुई टक्कर में चार जख्मी, सड़क पर गिरे जख्मियों को सुमन ने अस्पताल पहुंचाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के आजाद नगर मुहल्ला निवासी सुमन कुमार ने बीती रात मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में जख्मी चार युवकों को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचवाया। जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात किसी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे सुमन कुमार ने आदर्श नगर गली के मोड़ पर एचडीएफसी बैंक के सामनें दर्द से कराह रहे चार युवकों को देखा। जिसमें ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवार चार युवक सड़क पर तितर-बितर पड़े थे, वहीं गाड़ी भी पलटी हुई थी।

तुरंत ही सुमन कुमार ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष को फोनकर घटना की जानकारी दी, लेकिन देर होता देख रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहन पर बैठा सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी जख्मी का उपचार किया गया। इस नेक कार्य में वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने भी मदद किया। वहीं नगर थाना के एसआई प्रवीण कुमार और अमर कुमार भी वहां से गुजरते समय रूककर सहयोग किया और अस्पताल तक गये।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

8 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

10 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

23 घंटे ago