समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से बीते वर्ष 27 मई 2023 को संदिग्ध अवस्था में गायब नाबालिग लड़की का एक वर्ष बाद भी बरामदगी नहीं हो सकी है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए पटना उच्च न्यायालय ने एसपी समस्तीपुर को गायब छात्रा को खोजने व उसकी रिपोर्ट फाइल करने का आदेश दिया है। लड़की बरामद नहीं होने की स्थिति में कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 18 जुलाई 2024 को एसपी को स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होने का भी आदेश दिया है।
बताते चलें कि दलसिंहसराय थाना में गायब छात्रा की मां ने 27 मई 2023 को अपनी पुत्री के गायब होने की शिकायत दर्ज करायी थी। उस समय आवेदन दिये जाने के दो दिनों बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने पर एपवा व सीपीएम कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद 30 मई 2023 को थाना में लड़की के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आज घटना के एक साल होने में महज 5 दिन ही शेष बचे हैं। जबकि लड़की की बरामदगी अभी तक नहीं हो सकी है।
बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…
जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…
पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…
राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…