रोसड़ा में गैस गोदाम से 70 सिलेंडर की चोरी, गोदाम के बाहर खड़े पिकअप का चक्का और स्टेपनी तक खोलकर ले गये चोर
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों ने रसोई गैस गोदाम को निशाना बनाया। चोरों ने गोदाम के ताले तोड़कर 70 भरे सिलेंडर चोरी कर लिए। इनकी कीमत लाखों रुपये है। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के सोनुपुर गांव का है।
घटना को लेकर बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव स्थित साई सीता गैस एजेंसी के गोदाम में मंगलवार की देर रात पहुंचे बदमाशों ने पहले गार्ड के रूप को बाहर से बंद कर दिया और फिर ताला तोड़कर गोदाम में प्रवेश कर अपनी गाड़ी पर 70 भरे सिलेंडर लोड कर लिया फरार हो गये। इस दौरान गैस गोदाम के बाहर लगे पिकअप के चक्के के नीचे ईट लगाकर दो चक्के और एक स्टेपनी की भी चोरी कर ली और पिकअप के शीशे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर रोसड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मामला संदेहास्पद लग रहा है।
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में गैस गोदाम से 70 सिलेंडर की चोरी, गोदाम के बाहर खड़े पिकअप का चक्का और स्टेपनी तक खोलकर ले गये चोर। सोनपुर गांव की घटना।#Samastipur #Rosera pic.twitter.com/GksDuSArgv
— Samastipur Town (@samastipurtown) May 22, 2024

