समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीया मासूम बच्ची के साथ 55 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी नारायण मुखिया को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
आवेदन में कहा है कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे उनकी आठ वर्षीया पुत्री शौच के लिए निकली थी, तभी भैंस चरा रहा 55 वर्षीय अधेड़ उनकी लड़की को बहला-फुसला कर मकई खेत में ले गया। जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। न्यायालय में बयान कलमबद्ध कराया जाएगा ।
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…