समस्तीपुर :- समस्तीपुर युवा कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व समस्तीपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के साथियों ने रक्त दान कर देश एवं समाज के प्रति अपने योगदान के उच्च मापदंडों का प्रदर्शन किया।
शिविर में अन्य लोगों के अलावा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मो० मोहिउद्दीन, समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, गौरव चौहान, प्रकाश चंद्र चौधरी, अनिल राय आदि लोग शामिल थे।
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…
घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…