Samastipur

आज से समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से लीची की लोडिंग हुई शुरू, देश के कोने-कोने में पहुंचेगा यहां का लीची

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के प्रयास से व्यापारियों को अब समस्तीपुर स्टेशन से लीची बाहर भेजने की सुविधा शुरू हो गयी है। पहली बार इसके लिए एसएलआर की सुविधा उपलब्ध कराई है। विदित हो कि समस्तीपुर जिले के आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में लीची का उत्पादन होता है। यहां शाही लीची की बहुतायत पैदावार होती है। इन लीचियों का स्वाद पूरे देश में उपजाई गई सभी लीचियों सेअच्छा होता है।

हर गर्मी में इस क्षेत्र में लीची की कटाई और परिवहन की गतिविधियों से हलचल मची रहती है। ट्रेनों में लीचियों की लोडिंग यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू है कि यह नाज़ुक फल देशभर के बाजार तक तेजी से और बेहतरीन स्थिति में पहुंचे। लेकिन विपणन की सुविधाओं के अभाव के कारण जहां व्यापारियों को उचित मूल्य नहीं मिलता था, वही देश के उपभोक्ता इन लीचियों के मीठे स्वाद से वंचित रह जाते थे।

मंडल के वाणिज्य विभाग ने इसी गति और कुशलता की कमी को दूर किया है। पहली बार समस्तीपुर स्टेशन से गाड़ी जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस में 3.9 टन का एसएलआर उपलब्ध कराया है। इस एसएलआर में 3.9 टन लीची लोडिंग की सुविधा मिल जाने से लीची उत्पादक अपनी लीची कम लागत और द्रुत गति से, मुंबई की ओर भेज सकेंगे। इससे लीची उत्पादकों को लाभ तो मिलेगा ही, वहीं मंडल को भी सात लाख रुपये राजस्व की वृद्धि होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

10 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

11 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

18 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

19 घंटे ago