समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर वाणिज्य विभाग ने रेल मंडल के विभिन्न रेलखंडों, ट्रेनों, प्लेटफार्म आदि स्थानों पर 16 घंटे की किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान जांच टीम ने 5920 बेटिकट यात्रियों से 49 लाख 63 हजार 555 रुपए बतौर जुर्माना वसूला।
टिकट जांच अभियान से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मचा गया। मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न रेलखंडों पर बेटिकट यात्रियों के यात्रा करने की सूचना पर जांच टीम बनायी गयी थी। वाणिज्य विभाग के द्वारा इन जांच टीम में 180 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति 16 घंटे के किलाबंदी जांच के लिए की गयी।
उनके सहयोग में आरपीएफ जवानों को भी लगाया गया। 30 अप्रैल को सुबह छह बजे से रात के दस बजे तक किलाबंदी जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, बापूधाम मोतिहारी, मधेपुरा, मधुबनी सहित अन्य बड़े स्टेशनों के अलावे विभिन्न रेलखंड पर जांच किया गया। इस दौरान बेटिकट यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। साथ ही टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ भी देखी गयी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…
समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…
समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…
समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और स्वच्छता सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पंचायत…