Samastipur

भारतीय रेल में स्क्रैप बिक्री दर में समस्तीपुर लोको देश भर में अव्वल, 11 पुराना इंजन एक साथ बेचा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल ने 30 मई को स्क्रैप निपटान के क्षेत्र में अब तक की गयी बिक्री का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह बिक्री पूर्व मध्य रेलवे के किसी एक मंडल द्वारा एक दिन में की गयी सर्वाधिक बिक्री है। 30 मई के नीलामी में अभियंत्रण विभाग के दरभंगा, मोतिहारी एवं नरकटियागंज खंड स्थित रेल एवं पीवे मद से लगभग एक करोड़ 30 लाख एवं डीजल शेड समस्तीपुर स्थित 11 स्क्रैप लोको (पुराना इंजन) से 10 करोड़ 77 लाख की प्राप्ति हुई है।

एक लोको का बिक्री दर 91.33 लाख प्राप्त हुआ है जो वर्तमान समय में पूरे भारतीय रेल में सर्वाधिक है। यह जानकारी डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। इसके अनुसार पूर्व मध्य रेलवे द्वारा मंडल को 80 करोड़ का स्क्रैप बिक्री का लक्ष्य दिया गया है। समस्तीपुर मंडल ने स्क्रैप निलामी के तहत कुल 12.11 करोड़ की बिक्री कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आंकड़ों के अनुसार इस बिक्री के बाद समस्तीपुर मंडल का इस वित्तीय वर्ष की कुल बिक्री 16.05 करोड़ हो गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

57 मिनट ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

16 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

16 घंटे ago