दरभंगा में एक मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी पर से उतर गए। जिससे दरभंगा-सकरी रोड पर आवागमन बाधित रही। लोग इस दौरान जान पर खेलकर गुमटी पर करते रहे। कोई मालगाड़ी के डिब्बों के बीच से पार कर रहा था तो कोई मालगाड़ी के नीचे से पार करता दिखा। दरअसल, दरभंगा रैक पॉइंट पर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे रात में डीरेल हो गए थे।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे उक्त जगह से आवाजाही शुरू की जा सकी। मालगाड़ी के इन डिब्बों में सीमेंट लोड किया हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच करने का आदेश दिया है।
दरभंगा जंक्शन के रेलवे यार्ड में शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के सीमेंट भरे तीन कोच के बेपटरी हो जाने के संबंध में जानकारी देते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि उक्त मालगाड़ी जबलपुर से दरभंगा पहुंची थी। इसमें सीमेंट की बोरियां लदी हुई थी। मालगाड़ी को जब शंटिंग के लिए ले जाया जा रहा था इसी दौरान बुधवार की रात तकरीबन 10:45 बजे तीन कोच बेपटरी हो गयी।
समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ने बताया कि घटना के समय से कंगवा गुमटी से आवागमन भी बाधित हो गया था। डीआरएम ने बताया कि कोच के अंदर सीमेंट के रखने में लेवलिंग ठीक नहीं होने के कारण कोच असंतुलित होकर एक तरफ बेपटरी हो गया। दरभंगा एवं समस्तीपुर के एआरटी (एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन) के सहयोग से इसे सुबह 7:32 बजे पटरी पर पहुंचा दिया गया। दिन के 8:50 बजे गुमटी से आवाजाही शुरू हो गई है। इसके बाद डीआरएम दरभंगा से समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…
नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…
समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…