समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

समस्तीपुर मंडल को वंदे भारत ट्रेन की सौगात, इस रूट पर चलाने की तैयारी; DRM ने बताया-कब से चलेगी ट्रेन

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा से हावड़ा अप डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात अगले पांच से छह माह में कोसीवासियों को मिलेगी। इस ट्रेन के जरिए पहली बार रेलमार्ग के जरिए सीधे हावड़ा से सहरसा जुड़ेगा। अभी तक सहरसा से चलने वाली हाटे बाजारे एक्सप्रेस से सियालदह तक ही यात्री जा पाते थे। हावड़ा जाने के लिए उन्हें दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ती थी।

समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि सहरसा से हावड़ा तक वंदे भारत ट्रेन चलेगी। ट्रेन का मेंटेनेंस, सफाई और धुलाई सहरसा के वाशिंग पिट लाइन 2 पर की जाएगी। इसके लिए सहरसा में दूसरे वाशिंग पिट लाइन के बचे काम को जल्द पूरा किया जाएगा। दूसरे वाशिंग पिट निर्माण में वेरिएशन को मंजूरी नहीं मिलने से आ रही रुकावट के सवाल पर उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड से बात हुई है। रुकावट की वजह जो भी है उसे दो से तीन दिन में दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे वाशिंग पिट का निर्माण चल रहा है, जो भी बचे काम है उसे पूरा करने के लिए रेलवे के संबंधित विभाग को कहा गया है।

IMG 20240325 WA0004

IMG 20230604 105636 460

डीआरएम ने कहा कि सहरसा-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन से पहले सहरसा के दूसरे वाशिंग पिट पर ओएचई की सुविधा बहाल की जाएगी। 430 वोल्ट का सप्लाई जोड़ा जाएगा। क्रेन सहित अन्य जरूरी चीजें लगाई जाएगी। पांच से छह माह में वंदे भारत एक्सप्रेस सहरसा-हावड़ा के बीच चलेगी। ट्रेन की स्पीड 110 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। रेलवे बोर्ड से पत्र मिलते वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

IMG 20230701 WA0080

बचे हुए काम को करना होगा पूरा

वेरिएशन को मंजूरी नहीं मिलने के कारण अभी पुणे की कार्यएजेंसी ट्रैक का काम पूरा होते काम बंद करने वाली है। ट्रैक का भी जो काम कार्यएजेंसी कर रही है उसकी गति धीमी है। अगर वेरिएशन को मंजूरी नहीं मिला तो 230 मीटर में कैटवॉक, पथवे, हाइड्रेंट और इलेक्ट्रिक से संबंधित सभी काम अटक जाएंगे। 600 मीटर की जगह 590 मीटर लेंथ का ही दूसरा वाशिंग रह जाएगा।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20240303 WA0043

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150