समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. आरके झा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। कमला इमरजेंसी समस्तीपुर शहर का पहला इमरजेंसी, ट्रॉमा और क्रिटिकल केयर है। डॉ. आरके झा समस्तीपुर शहर के एक मात्र MD (Anaesthesia) हैं जिनके द्वारा ICU संचालित है और यह कमला इमरजेंसी हॉस्पिटल को शहर के सर्वश्रेष्ठ ICU का दर्जा दिलाता है। डॉ. आरके झा अपनी विधा में गोल्ड मेडलिस्ट हैं और उन्होंने क्रिटिकल केयर में फेलोशिप किया है।
बता दें की डॉ. झा ने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देकर इस शहर में प्रथम ICU की शुरुआत की थी। वेंटीलेटर और अब पेसमेकर की शुरुआत का श्रेय भी डाॅ. झा को ही जाता है। डॉ. आरके झा देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में लगभग 10 वर्षों का कार्य अनुभव रखते हैं। अतः डॉ. आरके झा को शहर में क्रिटिकल केयर के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। समस्तीपुर शहर में अत्याधुनिक I.C.U, वेंटिलेटर, Bipap, Cpap, और Dialysis की व्यवस्था भी इन्होने ही की थी।
जब सारी दुनिया सो रही होती है तो डॉ. आरके झा को कभी जादूगर की तरह किसी को Shock देकर जीवन देते हुए तो कभी CPR करके मृतप्राय मरीज को जीवित करते देखा जा सकता है। उन्हें कभी किसी का धड़कन /ब्लड प्रेशर बढ़ा रहे देखा जा सकता है तो कभी किसी का घटा रहे देखा जा सकता है। किसी को वेंटीलेटर पर डालकर सांस दे रहे होते हैं तो किसी को पर्याप्त सांस हेतु सांस की नली बनाते हुए देख सकते है। न जाने क्या क्या? परंतु , लगता है जैसे किसी के ह्रदय के धड़कन, रक्तचाप और सांसों पर नियंत्रण कर लेना डॉ. आरके झा के लिए कितना आसान है।
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…