Samastipur

जिला पंचायती राज पदाधिकारी के औचक निरीक्षण में मोरवा प्रखंड कार्यालय के लगभग सभी अधिकारी मिले गायब, दौड़े-दौड़े पहुंचे BDO

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा :- समस्तीपुर जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल द्वारा जिलाधिकारी के योगेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार को मोरवा प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय के अधिकतर पदाधिकारी गायब मिले। इस पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी जतायी और कहा कि कार्रवाई के लिए वे डीएम को स्थिति से अवगत कराएंगे। गायब सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा।

बता दें कि जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने शनिवार की सुबह कार्यावधि में प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय, एमओ कार्यालय, पीओ कार्यालय, बीआरसी, सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मिले, लेकिन अन्य अधिकारी गायब थे। बीडीओ भी आवास परिसर में ही थे। चुकीं आवास उनके कार्यालय के सामनें ही है तो वह भी औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही दौड़े-दौड़े कार्यालय पहुंचे।

वहीं सीओ के बारे में बताया गया कि वे हलई थाना में जनता दरबार में जमीन विवाद की सुनवाई करने गए हैं। वहीं ईओ के विद्यालय निरीक्षण के लिए जाने की जानकारी दी गई जबकि पीओ के बारे में बताया गया कि वे जिला में होनेवाली बैठक में गये हुए हैं। वही बीसीओ, बीएओ, सीडीपीओ, एमओ अनुपस्थित पाये गए। अधिकांश विभाग के कर्मी भी अनुपस्थित पाए गए। औचक निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी के पास सौंप दी गई है। गायब मिले सभी कर्मियों के उपर जिलाधिकारी के द्वारा कारवाई की जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago