Samastipur

लगभग 15 घंटे बाद SDRF की टीम ने असम राइफल्स के जवान का शव गंगा नदी से निकाला, समस्तीपुर में इलेक्शन ड्यूटी करने आया जवान नहाने के दौरान डूबा था

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- लोकसभा चुनाव में सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने के लिए आये असम पुलिस के तीन जवान मंगलवार की दोपहर स्नान के क्रम में गंगा में डूब गये थे। जिनमें से दो जवानों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था जबकि एक जवान गंगा में डूबने के बाद लापता हो गया था। एसडीआरएफ की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद बुधवार की दोपहर घटना के लगभग 15 घंटे बाद लापता असम राइफल के जवान मिंटू रॉय (24 वर्ष) के शव को ढूंढ निकाला। मृतक जवान असम के धुबरी जिले के विलासपारा थाना के रहने वाले नीरेन राय का पुत्र था।

मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए असम पुलिस के लगभग 78 जवान राजपुर-जौनापुर पंचायत में आये हुए थे। सभी को राजकीय मध्य विद्यालय, जौनापुर में ठहराया गया था। मंगलवार सुबह से बारी-बारी से कई जवान गंगा-स्नान कर कैंप वापस आ गये थे। उसी क्रम में मिंटू राय अपने दो साथियों मून हजारिका व दीपोन कुमार नाथ के साथ गंगा स्नान करने निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पुल के पास मटिऔर घाट पर गया।

जहां स्नान करने के क्रम में तीनों डूबने लगे। किन्तु वहां मौजूद लोगों ने नाव की मदद से मून हजारिका और दीपोन कुमार नाथ को तो बचा लिया किन्तु मिंटू राय का पता नहीं चल सका था। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। मंगलवार को अंधेरा होने के कारण शव को नहीं ढूंढा जा सका लेकिन बुधवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम शवको ढूंढने में लगी थी। इसके बाद बुधवार को शव निकाला गया।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

20 मिनट ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

5 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

9 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

12 घंटे ago