Samastipur

समस्तीपुर में झमाझम बारिश ने दी दस्तक, IMD ने बिहार में आंधी-बारिश को लेकर 12 मई तक जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

समस्तीपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है. सप्ताह भर पहले प्रचंड गर्मी की मार लोग झेल रहे थे. बिहार के लगभग सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका था. वहीं पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम ने करवट ली और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी. वहीं गुरुवार के अहले सुबह मौसम सुहाना बन गया. आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया और सुबह 9 बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हो गयी. समस्तीपुर व आसपास के जिलों में भी मौसम ने लोगों को राहत दी है.

समस्तीपुर में बारिश

समस्तीपुर का मौसम रविवार से ही खुशनुमा बना हुआ है. बुधवार को आसमान में बादल छाये रहे और गुरुवार को सुबह 9 बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान भी जारी किया था.

मौस्म विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में 12 मई तक बारिश के आसार है. इस दौरान कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ वज्र्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. बारिश के कारण समस्तीपुर समेत अन्य जिले के अधिकतम तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर 84 मिलीमीटर तक बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और गंगेय पश्चिम बंगाल के आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बिहार के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नमी युक्त पुरवा हवा के कारण राज्य में अगले तीन-चार दिनों तक बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है.

आंधी-बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट

पटना स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी भागों में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-पानी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, उत्तरी भागों के 19 जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के साथ आधी-पानी, वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिणी भागों की तुलना में उत्तरी भागों में अधिक वर्षा के आसार है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago