तस्वीर : सांकेतिक (सोर्स गूगल)
समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में बाइक सवार झपट्टामार गिरोह का आतंक बढ़ गया है। खासकर बाइक सवार बदमाशों द्वारा महिलाओं के गले से सोने का चेन स्नेचिंग किया जा रहा है। शनिवार की सुबह लगातार चौथे दिन समस्तीपुर शहर में महिला के गले से सोने की चेन छिनतई की घटना सामने आई है। आज चैन स्नैचिंग की घटना नगर थाना के पीछे थानेश्वर स्थान मंदिर और नगर निगम कार्यालय के पास घटित हुई है।
पीड़ित महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के ही ताजपुर रोड निवासी एलआईसी एजेंट रामेन्द्र प्रसाद राय की पत्नी बंदना कुमारी के रूप में की गई है। सोने की चेन का वजन 10 ग्राम से अधिक बताई गई है। घटना की सूचना पीड़ित महिला ने पुलिस को दिया है। उसने बताया कि हर रोज वह अपने पति के साथ मॉर्निंग वाक करने के लिए जाती है। आज भी वह पति के साथ मॉर्निंग वाक पर निकली थी। इसी दौरान वह जैसे ही नगर निगम कार्यालय के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन झपट लिया और तेजी से बाइक को चलाते हुए डीआरएम आफिस रोड की ओर फरार हो गए।
इससे पूर्व डीआरएम कार्यालय के समीप बुधवार की शाम महिला रेलवे कर्मी से सोने की चेन छीनी गई थी। इसके बाद गुरुवार की संध्या डीआरएम आवास के पास टहल रही महिला से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली थी। इसके बाद शुक्रवार को व्यवसायी अंकित झुनझुनवाला की मां से बाइक सवार बदमाश ने सदर अस्पताल और बारह पत्थर चौक के बीच सोने की चेन छीन ली थी।
सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है। कुछ साक्ष्य भी मिले हैं। वैसे पुलिस को हर समय गश्ती में रहने और गश्ती को बढ़ाने के लिए कहा गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस कप्तान खुद इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…
समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…