Samastipur

समस्तीपुर में फिर से बढ़ा चेन स्नेचिंग गिरोह का आतंक, आज शाम फिर से महिला का चेन खींच बाइक सवार बदमाश फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में एक बार फिर चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का आतंक बढ़ गया है। शहर में लगातार दूसरे दिन चेन स्नेचिंग की घटना होने से पुलिस की गश्ती पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। शहर के केंद्रीय विद्यालय रोड में गुरुवार की शाम इवनिंग वॉक कर घर लौट रही एक महिला का चेन खींच लिया गया। पीड़ित महिला चंदबारी मोहल्ला की दिव्या रानी बतायी गयी है।

पीड़ित महिला दिव्या रानी से मिली जानकारी के अनुसार वह प्रतिदिन की भांति इवनिंग वाक कर काली मंदिर से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले से सोने का चेन खींचकर फरार हो गया। वह शोर मचायी, लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश काफी दूर निकल गया था।

घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है। लगातार हो रही घटना से लोगों में दहशत बना हुआ है। बतादें कि बुधवार की शाम भी डीआरएम कार्यालय में कार्यरत महिला रेल कर्मी पूनम पांडये के गले से सोने का चेन खीच लिया गया था। घटना उस समय हुई थी, जब पूनम पांडेय अपनी ड्यूटी खत्म कर गांधी पार्क स्थित क्वार्टर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन खींचकर फरार हो गया। इस मामले में पूनम पांडेय ने नगर पुलिस को लिखित शिकायत भी की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

1 घंटा ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

3 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

6 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

6 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

8 घंटे ago