Samastipur

लालू यादव चारा चोर हैं, उनके सभी साथी भ्रष्टाचारी है; जिस कांग्रेस के गोद में लालू हैं वो आरक्षण विरोधी है

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को समस्तीपुर जिले के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र और समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होने हैं। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय इस संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार चुनावी मैदान में हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। जिसके समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज समस्तीपुर के उजियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया।सरायरंजन स्थित नरघोघी हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा।

अपनी भाषण की शुरुआत में उन्होंने कांग्रेस और लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव की लालटेन और पंजे के साथ अन्याय भुखमरी गरीबी तो एनडीए के साथ आने पर डबल इंजन सरकार मिलेगी जो बिहार को आगे बढ़ाएगी। अमित शाह ने कहा देश की जनता को यह तय करना है कि अगले 5 साल के लिए देश का प्रधानमंत्री कौन होगा। पूरे देश में लोग “मोदी- मोदी” के नारे लगा रहे हैं। उजियारपुर वाले से कहने आया हूं कि आप पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं तो कमल छाप वोट दें।

आपका एक वोट पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगा। वहीं सभा को संबोधित करने के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं। लालू यादब के सभी साथी भ्रष्टाचार करने में लगे हुए हैं। वह खुद चारा खाकर जेल गए थे। साथ ही कहा कि कांग्रेस पिछड़ा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है।

ओबीसी आरक्षण पर डाका डाला है, मंडल कमीशन का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी ने जीवन भर गरीबों के लिए काम किया। इसलिए पीएम मोदी ने कर्पूरी जी को भारत रत्न देने का काम किया है। साथ ही अमित साह ने नित्यानंद राय के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि मैं उनको बड़ा आदमी बनाऊंगा आप नित्यानंद राय को चुनाव में विजय बनाए। वह मेरे जिगरी दोस्त हैं। मैं यहां उनको जीताने और आपसे वोट मांगने के लिए आया हूं।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

9 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

13 घंटे ago