Samastipur

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने 32 बोतल विदेशी शराब किया बरामद, मौके से शराब कारोबारी फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए 32 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि इस दौरान मौके का फायदा उठा शराब कारोबारी फरार हो गया। उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना पर मुफस्सिल थाना के खराज हकीमाबाद में छापेमारी की गई। इस दौरान विभिन्न ब्रांड के 32 बोतल विदेशी शराब को जप्त किया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि फरार धंधेबाज की तलाश की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर आरोपी की तलाश की जाएगी।

पूसा स्टेशन परिसर से लावारिस हालत में विदेशी शराब बरामद :

इधर, समस्तीपुर रेल पुलिस ने खुदीराम बोस पूसा स्टेशन परिसर से लावारिस हालत में नौ लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। रेल थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या-2 से लाबारिस हालत में शराब बरामद किया गया है। अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

2 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

9 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

10 घंटे ago