Samastipur

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर कौआ के कारण डेढ़ घंटे तक रूकी रही ट्रेन, जानें क्या क्या हुआ था…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के शासन हॉल्ट पर शटडाउन से समस्तीपुर से सहरसा जा रही पैसेंजर ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे तक रुक गई। इससे ट्रेन सवार यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रेल अधिकारी के मुताबिक बिजली के पोल पर कौवा के बैठ जाने से स्पार्क हुआ और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस वजह से ट्रेन 1 घंटा 24 मिनट तक शासन हॉल्ट पर खड़ी रही।

यात्रियों ने बताया गया कि ट्रेन मंगलवार सुबह करीब 6:49 बजे सुबह शासन हॉल्ट पर पहुंची। उसी समय 12 नंबर रेल पुल के समीप स्थित बिजली के पोल में जोरदार स्पार्क के साथ आपूर्ति ठप हो गयी। इससे ट्रेन रूक गई। ट्रेन के गार्ड ने इसकी सूचना मंडल के पदाधिकारियों को दी। यात्रियों के अनुसार, उसी ट्रेन में खगड़िया जा रहे रेलवे बिजली विभाग के कर्मचारी भी थे। उन्होंने बिजली आपूर्ति चालू कराने का प्रयास किया। उनकी मेहनत से गड़बड़ी दुरूस्त हो पायी। इसके बाद 8:14 बजे सुबह ट्रेन शासन हॉल्ट से खुली।

हॉल्ट अभिकर्ता ममता कुमारी ठाकुर ने बताया कि समस्तीपुर-सहरसा ट्रेन शासन हॉल्ट से 8:14 बजे खुली। ट्रेन 6.49 बजे हॉल्ट पर पहुंची थी। हसनपुर रोड स्टेशन अधीक्षक मनोज चौधरी ने शासन हॉल्ट पर बताया कि बिजली खंभा-352217 पर दो कौए बैठ गये थे, जिससे स्पार्क हुआ। इससे कौए भी झुलस गये। बिजली ठप होने से ट्रेन 1 घंटा 24 मिनट तक शासन हॉल्ट पर रुकी रही।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

5 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

13 घंटे ago