समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चांधरपुर गांव निवासी हीरालाल पासवान की पुत्री रूपा कुमारी (16 वर्ष) की मौत मामले में उसकी मां ने कल्याणपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही युवकों को आरोपित करते हुए स्कूल आने-जाने के क्रम में छेड़खानी करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। लगातार उनकी छेड़खानी के कारण युवक के पिता से संपर्क कर ग्रामीण स्तर पर इस मामले को पंचायती का प्रयास किया गया था। लेकिन युवक ने अपनी कारगुजारियों से परहेज नहीं किया। इसके कारण किशोरी लगातार डिप्रेशन में चली गयी।
फलतः आत्मह’त्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार गांव के एक युवक को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया का बताना है कि मृतका की माता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है। बता दें कि दो दिन पूर्व चांधरपुर गांव में किशोरी ने अपने घर में विषपान कर लिया था। इसके बाद तबीयत खराब होने के कारण मुंह से झाग आने पर उसे भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया था। उसके बाद पुलिस अंत्यपरीक्षण कराते हुए अनुसंधान में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…